डाइट पर हैं तो ये जरूर जान लें! मखाना और भुना चना में कौन है ज्यादा हेल्दी ऑप्शनडाइट पर हैं तो ये जरूर जान लें! मखाना और भुना चना में कौन है ज्यादा हेल्दी ऑप्शनआजकल वजन कम करने की कोशिश कर रहे लोगों के सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि भूख लगने पर क्या खाया जाए. कई लोग दिन में तीन भारी भोजन करने के बजाय बीच-बीच में हल्का स्नैक लेना पसंद करते हैं. लेकिन गलत स्नैक लेने से कैलोरी ज्यादा हो जाती है और वजन कम करना मुश्किल हो जाता है.ऐसे में दो पारंपरिक भारतीय स्नैक्स सबसे ज्यादा चर्चा में रहते हैं-मखाना और भुना चना. अब सवाल यह उठता है कि अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो इनमें से कौन सा विकल्प बेहतर है.मखाना, जिसे फॉक्स नट्स भी कहा जाता है, कमल के बीज से तैयार किया जाता है. यह हल्का, कुरकुरा और जल्दी पचने वाला स्नैक माना जाता है.इसमें कैलोरी कम होती है. लगभग 30 ग्राम मखाने में 70-80 कैलोरी होती है.यह पाचन के लिए हल्का होता है और डाइट करने वालों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है.भुना चना भी एक बेहद लोकप्रिय और पौष्टिक स्नैक है. खासकर फिटनेस करने वाले लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करना पसंद करते हैं. लगभग 30 ग्राम भुने चने में 120–130 कैलोरी होती है.इसमें प्रोटीन और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. यह पेट को लंबे समय तक भरा रखता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती. फाइबर और प्रोटीन ज्यादा होने की वजह से यह लंबे समय तक संतुष्टि देता है.अगर केवल कैलोरी की बात करें तो मखाना हल्का स्नैक माना जाता है. जो लोग कैलोरी कम करना चाहते हैं, उनके लिए यह बेहतर विकल्प हो सकता है. सच यह है कि मखाना और भुना चना दोनों ही हेल्दी स्नैक हैं, फर्क केवल आपकी जरूरत और खाने की मात्रा पर निर्भर करता है.