मंगलवार को ये 1 उपाय कर लिया तो बजरंगबली खुद बदल देंगे किस्मत, खुल जाएंगे धन लाभ के रास्तेमंगलवार को ये 1 उपाय कर लिया तो बजरंगबली खुद बदल देंगे किस्मत, खुल जाएंगे धन लाभ के रास्तेहिंदू धर्म में मंगलवार का दिन भगवान हनुमान को समर्पित माना गया है. इस दिन भक्त श्रद्धा के साथ बजरंगबली की पूजा-अर्चना करते हैं और हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं. मान्यता है कि मंगलवार को सच्चे मन से की गई पूजा से भगवान हनुमान शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों के कष्ट दूर करते हैं. आइए जानते हैं मंगलवार के कुछ प्रभावशाली टोटकों के बारे में. शास्त्रों के अनुसार, मंगलवार के दिन किए गए कुछ उपाय और टोटके जीवन में आ रही बाधाओं से मुक्ति दिलाने में सहायक माने जाते हैं. यदि आप धन संबंधी समस्याओं या जीवन की परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो मंगलवार के दिन कुछ सरल टोटके आजमा सकते हैं.सुबह स्नान करके लाल या नारंगी रंग के वस्त्र धारण करें. इसके बाद विधि-विधान से भगवान हनुमान की पूजा करें. शाम के समय हनुमान मंदिर जाकर उनके सामने तेल का दीपक जलाएं. इस दीपक में 5 या 7 काले तिल डालें और शांत मन से आसन पर बैठकर ‘ॐ हनुमते नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से जीवन के संकट दूर होने लगते हैं और घर में सुख-शांति व समृद्धि का आगमन होता है.ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार का दिन आर्थिक समस्याओं के समाधान के लिए भी विशेष फलदायी माना गया है.हनुमान चालीसा का पाठ करने के बाद उस सिक्के को वापस घर लाकर तिजोरी या धन रखने के स्थान पर रख दें. मान्यता है कि इस उपाय को करने से आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं और धन-समृद्धि में वृद्धि होती है.