पाएं बर्फ-सा ठंडा पानी: मटके की 4 स्टेप क्लीनिंग

तेज गर्मी में भी मटके का पानी नेचुरली ठंडा रहता है. मिट्टी की सोंधी खुशबू पानी का स्वाद बढ़ा देती है

ये मटके का पानी नेचुरल फ्रिज की तरह काम करता है, जो सेहत के मामले में रेफ्रिजरेटर के पानी से कहीं बेहतर है

लेकिन हर कुछ दिन में प्रॉपर साफ-सफाई न की जाए तो मटके में गंदगी या फंगस हो जाती है जो पेट और सेहत दोनों को बिगाड़ सकती है

यदि मटके में गंदगी जमी है या पानी ठंडा नहीं होता तो 3 से 4 दिन में फिटकरी, बेकिंग सोड़ा, नींबू या नमक डालके पानी से साफ करें.

सबसे पहले मटके में 2 से 3 चम्मच नमक डालें. थोडा सा पानी मिलाकर जूने की मदद से मटके को अंदर से रगड़ लें और पानी से धो लें.

दूसरा स्टेप: मटके में एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोड़ा, नींबू का रस और पानी मिलाके चारों तरफ लगा दें और थोड़ी देर बाद पानी से धो लें.

तीसरा स्टेप: मटके के बाहर जमी सफेद परत को भी नमक, नींबू, बेकिंग सोड़ा के साथ सूती कपड़े या ब्रश से रगड़कर साफ करें

चौथा स्टेप: मटके को पानी से पूरा भर दें. इसमें फिटकरी के कुछ टुकड़े डालके कुछ घंटे के लिए छोड़ दें, जिससे कि बैक्टीरिया नष्ट हो सकें.

Read More