A view of the sea

मौलाना फजलुर रहमान की भविष्यवाणी, पाकिस्तान के होंगे 4 टुकड़े 

आपको बता दें कि मौलाना फजलुर रहमान ने पाकिस्तान की सीनेट में एक गंभीर बयान दिया है ।

उन्होंने कहा कि बलूचिस्तान के 6-7 जिले पूरी तरह से आतंकवादियों के कब्जे में हैं।

पाकिस्तान सरकार और सेना का इन इलाकों पर कोई नियंत्रण नहीं है और यह स्थिति पाकिस्तान के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।  

यह सब पाकिस्तान के लिए आश्चर्यजनक नहीं है और देश टूटने की कगार पर है और बलूचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा वाला प्रांत है।

सिंध और बलूचिस्तान के सभी आतंकवादी संगठन एकजुट हो गए हैं। ये संगठन अब पाकिस्तान सरकार और सेना की संप्रभुता को चुनौती दे रहे हैं। 

अगर यही स्थिति जारी रही तो पाकिस्तान चार टुकड़ों में बंट सकता है।

 हाल ही में बलूचिस्तान के माच टाउन के पास जाफर एक्सप्रेस पैसेंजर ट्रेन पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला किया, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। 

बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। यह संगठन पाकिस्तान, ब्रिटेन और अमेरिका में प्रतिबंधित है। 

मौलाना फजलुर रहमान का बयान इस बात का संकेत है कि पाकिस्तान आंतरिक रूप से टूटने की कगार पर है।

बढ़ते आतंकवादी हमलों और उग्रवाद के कारण पाकिस्तान की आंतरिक सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। 

खासकर बलूचिस्तान और सिंध में आतंकवाद की बढ़ती घटनाएं बताती हैं कि देश में बड़े पैमाने पर विभाजन का खतरा मंडरा रहा है।

ये भी देखें