सलमान खान से पंगा लेकर स्टार बने थे मोहनीश बहलस्ट्रगल के दिनों में सलमान खान और मोहनीश बहल की मुलाकात जिम में हुई थी. मोहनीश को पता चला कि सलमान एक्टर बनना चाहते हैं.इस बात पर उन्होंने मजाक बनाया कि तू क्या हीरो बनेगा.सलमान खान ने इस बात का बुरा नहीं माना और हंसकर टाल दिया.मोहनीश की शुरुआती फिल्में फ्लॉप हो चुकी थीं और वह पायलट बनने की सोच रहे थे.सलमान खान ने राजश्री प्रोडक्शंस की फिल्म मैंने प्यार किया में मोहनीश को विलेन बनाया.इस सफलता के बाद मोहनीश को काफी काम मिलने लगा.