भारत में इस देश से होती है सोने की सबसे ज्यादा तस्करी,आंकड़े कर देंगे आपको हैरान
आजकल देखा जाए तो हर तरफ सोने की ही बात हो रही है। सोना इतना महंगा हो गया है कि इसको हर कोई नहीं खरीद सकता।
भारतीयों को निवेश या शादी के लिए और किसी खास को देने के लिए सोना बहुत पसंद है।
आप जानते हैं कि भारत में सबसे ज्यादा सोना किस देश से तस्करी कर लाया जाता है, अगर नहीं तो आज हम यही बताने जा रहे हैं।
अगर बात कि जाए तो चीन के बाद सोने की सबसे ज्यादा खपत भारत में होती है।
साल 2023 में यहां सोने की खपत 761 टन थी, जो 2024 में बढ़कर 800 टन से ज्यादा हो जाएगी।
भारत बड़ी मात्रा में सोना आयात करता है, साथ ही देश में बड़े पैमाने पर इसकी तस्करी भी होती है
पहले तो सोने की तस्करी सबसे ज्यादा मध्य पूर्व के देशों से होती है। लेकिन अब दुबई से ज्यादा म्यांमार से सोने की तस्करी हो रही है।
भारत में सबसे ज्यादा तस्करी म्यांमार से होती है। वर्ष 2021-22 में भारत में राजस्व खुफिया निदेशालय ने तस्करी का सोना जब्त किया, जिसमें से 37 फीसदी म्यांमार से आया था।
20 फीसदी अवैध सोना मध्य पूर्व के देशों यानी खाड़ी देशों से आया था। इसके अलावा करीब सात फीसदी सोना बांग्लादेश से आया था।