वेस्टइंडीज के खिलाफ सबसे ज्यादा वनडे रन बनाने वाले टॉप-5 बल्लेबाज
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे क्रिकेट में रन बनाने के मामले में विराट कोहली सबसे आगे हैं. टॉप-5 बल्लेबाजों की लिस्ट में कोहली इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं.
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 43 मैचों (41 पारियों) में 66.50 की औसत से 2,261 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 9 शतक और 11 अर्धशतक निकले हैं.
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज जावेद मियांदाद इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने कैरिबियाई टीम के खिलाफ 64 वनडे मैचों में 33.85 की औसत से 1,930 रन बनाए हैं.
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्क वॉ तीसरे पायदान पर हैं. उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ 47 मैचों की 45 पारियों में 39.72 की औसत से 1,708 रन दर्ज किए हैं.
दक्षिण अफ्रीका के महान ऑलराउंडर जैक कैलिस चौथे स्थान पर हैं. कैलिस ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 40 वनडे मैचों में 50.48 की बेहतरीन औसत से 1,666 रन बनाए हैं.
पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज रमीज राजा इस लिस्ट में 5वें स्थान पर हैं. उन्होंने कैरिबियाई गेंदबाजों के खिलाफ 53 वनडे मैचों में 1,624 रन बनाए हैं.
भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इस टॉप-5 की लिस्ट में जगह नहीं बना सके. रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 1,613 रन बनाए हैं और वह छठे स्थान पर हैं.
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी इस टॉप-5 से बाहर हैं. सचिन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे में 1,573 रन बनाए हैं और वह 7वें पायदान पर हैं.