अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ T20I में किस भारतीय ने ठोके हैं सबसे ज़्यादा छक्के? देखें Top 5 की लिस्टभारत और अफ़गानिस्तान के बीच 3 मैचों की T20 सीरीज़ का पहला मुक़ाबला 13 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.कप्तान श्रेयस अय्यर, अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे सितारों से सजी भारतीय टीम इस सीरीज़ में पूरी ताक़त के साथ मैदान पर उतरेगी. इस बीच आइए जानते हैं क्रिकेट के इतिहास में अब तक किस बल्लेबाज ने अफगानिस्तान के खिलाफ खूब छक्के लगाए हैंरोहित शर्मा अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ T20I में सबसे ज़्यादा 11 छक्के लगाकर इस लिस्ट में पहले स्थान पर क़ाबिज़ हैं. स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली 6 मैचों में 9 छक्के लगाकर अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ सबसे ज़्यादा छक्के जड़ने वाले दूसरे भारतीय हैं. ऑलराउंडर शिवम दुबे 5 मैचों में 7 छक्कों के साथ तीसरे नंबर पर हैं और इस सीरीज़ में रोहित-विराट का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. युवा सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ सिर्फ़ 3 T20I मैचों में धमाकेदार 6 छक्के लगाए हैं. धाकड़ फ़िनिशर रिंकू सिंह ने अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ 4 T20I मैचों में 6 छक्के जड़कर लिस्ट में पाँचवाँ स्थान हासिल किया है. T20I से संन्यास ले चुके रोहित और विराट के बाद, अब शिवम दुबे के पास अफ़गानिस्तान के ख़िलाफ़ छक्कों का नया रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौक़ा है.