दुनिया के इन देशों में जाकर बस सकते हैं आप, सरकार खुद देती है न्योता

अगर आप भी विदेश में बसने का सपना देख रहे हैं, तो जान लीजिए कि कई देशों की सरकार खुद वहां आकर बसने के लिए लोगों को न्योता देती हैं.

कनाडा का ग्रामीण और उत्तरी अप्रवासन पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर छोटे शहरों की आबादी बढ़ाने के लिए शुरू किया गया था.

कनाडा में योग्य लोगों को परमानेंट रेजिडेंस का मौका मिलता है. हालांकि यहां नौकरी मिलना जरूरी होता है. बता दें कि सरकार की ये योजना बदलती रहती है.

इटली के छोटे गांवों में बसने के लिए 25,000 यूरो (लगभग 20 लाख रुपये) की सहायता दी जाती है. 

आपको इटली के ग्रामीण इलाके में घर खरीदना होगा और उसे रिनोवेट करके रहना होगा. ये योजना खास गांवों और सीमित समय के लिए होती हैं.

जापान में घटती जनसंख्या के कारण Akiya प्रोग्राम चल रहा है इसके तहत बेहद कम कीमत में घर खरीद सकते हैं. 

आपको जापान के ग्रामीण इलाकों में रहकर वहां का लोकल लाइफस्टाइल अपनाना होगा. कुछ क्षेत्रों में घर खरीदने के लिए आर्थिक सहायता भी दी जाती है. 

जर्मनी में EU Blue Card जैसी योजनाएं हैं. यहां कुशल कामगारों की कमी के लिए ये योजना चलाई जा रही है. यहां काम करने के लिए अच्छी सैलेरी के साथ ही फ्री शिक्षा और हेल्थ सुविधाएं दी जाती हैं.

हालांकि सरकार की शर्त है कि आप हाई क्वालिफाइड हों और आपके पास जॉब ऑफर होना चाहिए. 

स्पेन में कुछ गांवों को बचाने के लिए वहां बसने के लिए न्योता दिया जाता है. इसके लिए 3,000 यूरो तक की सहायता दी जाती है.

स्पेन में रहने के लिए बच्चों के लिए अलग से बोनस दिया जाता है. सरकार ये ऑफर्स सीमित समय के लिए निकालती है.

ध्यान रखें कि विदेशों में रहने के लिए समय-समय पर योजनाएं निकाली जाती हैं. हर देश के लिए अपनी कुछ शर्तें होती हैं.

Read More