'अस्सी' ही नहीं, ये फिल्में भी 20 फरवरी को थिएटर्स में होंगी रिलीज
'अस्सी' ही नहीं, ये फिल्में भी 20 फरवरी को थिएटर्स में होंगी रिलीज
आगामी 20 फरवरी को थिएटर्स में कई फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इस लिस्ट में बॉलीवुड से लेकर साउथ और हॉलीवुड फिल्में भी शामिल हैं.
दो दीवाने शहर में
सिद्धांतु चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की जोड़ी पहली बार स्क्रीन पर एक साथ नजर आएगी. ये रोमांटिक ड्रामा 20 फरवरी को थिएटर में रिलीज होगी.
अस्सी
तापसी पन्नू एक बार फिर से जबरदस्त कोर्टरूम ड्रामा लेकर आ रही हैं. इसमें रेप जैसा संवेदनशील मुद्दा उठाया गया है.
हे बलवंत
यह तेलुगु कॉमेडी-ड्रामा एक ऐसे लड़के के बारे में है जिसे अचानक फैमिली बिजनेस मिल जाता है.
हाऊ टू मेक ए किलिंग
जॉन पैटन फोर्ड की लिखी और डायरेक्ट की हुई यह हॉलीवुड फिल्म भी 20 फरवरी को रिलीज हो रही है.
त्रिशंकु
श्री कृष्ण गोरले द्वारा निर्देशित यह फिल्म भी 20 फरवरी को रिलीज होगी.
इसके अलावा कुछ और फिल्में भी रिलीज होंगी. इस लिस्ट में नवाब कैफे, अल्फा: मेन लव वेंजेंस जैसी फिल्में शामिल हैं.