बहुत काम के हैं खरबूजे के छिलके, जानें इस्तेमाल

खरबूजे खाने के बाद अगर आप भी छिलके फेंक देते हैं, तो अब ऐसा न करें.

खरबूजे के छिलके बहुत काम की चीज हैं.

खरबूजे के छिलकों को धोकर मैश कर लें और उसमें दही व ओट्स का पाउडर मिलाकर फेस पैक बनाएं.

ये फेसपैक चेहरे के सूखेपन को दूर करके त्वचा को चमकदार बनाता है.

इसके अलावा खरबूजे के छिलकों को पानी में उबालें और ठंडा होने दें.

इस पानी को किसी बोतल में भरकर छान रखें.

इसे आप चेहरे पर टोनर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. 

Read More