सेक्स स्कैंडल में भारत के इन नेताओं का नाम शामिल 

बाबू लाल नागर

अपने आवास पर 35 वर्षीय महिला से बलात्कार के आरोपी राजस्थान के मंत्री बाबू लाल नागर ने 'नैतिक आधार' पर अपना इस्तीफा दे दिया।

महिपाल मदेरणा

राजस्थान के पूर्व सार्वजनिक स्वास्थ्य और जल संसाधन मंत्री महिपाल मदेरणा पर भंवरी देवी के अपहरण, बलात्कार और हत्या का आरोप लगाया गया था।

गोपाल कांडा

एयर होस्टेस गीतिका शर्मा की आत्महत्या मामले में हरियाणा के पूर्व मंत्री गोपाल कांडा आरोपी हैं। 

अमर मणि त्रिपाठी

समाजवादी पार्टी के नेता अमर मणि त्रिपाठी और मधुमिता शुक्ला की कहानी एक रोमांटिक त्रिकोण का उदाहरण थी। अमरमणि त्रिपाठी को 2007 में साजिश रचने और हत्या के लिए देहरादून की एक अदालत ने दोषी ठहराया और आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

राघवजी सोडोमी केस

मध्य प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री और भाजपा नेता राघवजी को इस साल जुलाई में गिरफ्तार किया गया था। जब उनके घरेलू नौकर ने उन पर अप्राकृतिक यौनाचार का आरोप लगाया था। 

महेंद्र सिंह

उत्तर प्रदेश से समाजवादी पार्टी के विधायक महेंद्र सिंह उन छह लोगों में शामिल थे जिन्हें गोवा पुलिस ने पणजी डांस बार पर छापेमारी के बाद गिरफ्तार किया था।