अंतरिक्ष से दिखी धरती की सबसे खूबसूरत झलक, देखें चौंकाने वाली तस्वीरें

अंतरिक्ष से दिखी धरती की सबसे खूबसूरत झलक, देखें चौंकाने वाली तस्वीरें

 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी NASA के Artemis II मिशन पर गए अंतरिक्ष यात्रियों ने पृथ्वी की बेहद शानदार तस्वीरें भेजी हैं, जो डीप स्पेस से ली गई हैं.

 ये तस्वीरें मिशन के चौथे दिन यानी 5 अप्रैल को Orion Spacecraft से ली गईं, जब क्रू पृथ्वी से काफी दूर निकल चुका था.

अंतरिक्ष के गहरे अंधेरे में पृथ्वी एक चमकदार नीले गोले की तरह दिखाई दे रही है, जो देखने में बेहद आकर्षक और अनोखा लगता है.

 पहली तस्वीर में ओरियन कैप्सूल की मोटी खिड़की और उसके फ्रेम के साथ बाहर झांकती हुई पृथ्वी का छोटा सा हिस्सा नजर आता है.

 तस्वीरों में पृथ्वी के वायुमंडल के बादलों के पैटर्न और अफ्रीका महाद्वीप का हिस्सा साफ देखा जा सकता है, जो वैज्ञानिक अध्ययन के लिए भी काफी महत्वपूर्ण है.

खास बात यह है कि उत्तरी ध्रुव के ऊपर हरे रंग की चमकदार लकीर यानी Aurora भी कैमरे में कैद हुई, जो एक दुर्लभ दृश्य माना जाता है.

. एक तस्वीर में ‘टर्मिनेटर लाइन’ यानी दिन और रात की सीमा रेखा भी नजर आई, जो पृथ्वी की गोलाई और प्रकाश के बदलाव को खूबसूरती से दर्शाती है.

Read More