A view of the sea

 इस देश में वर्क फ्रॉम होम पर लड़ा जा रहा राष्ट्रीय चुनाव

आमतौर पर किसी देश में चुनाव लोगों की जरूरतों के मुद्दे पर लड़ा जाता है, जिसमें रोजगार, विकास जैसी चीजें शामिल होती हैं। 

लेकिन एक ऐसा देश भी है जहां पर चुनाव वर्क फ्रॉम के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। इस खबर ने हर जगह सनसनी मचा दी है। 

हम यहां पर ऑस्ट्रेलिया की बात कर रहे हैं। यहां पर मई के महीने में चुनाव होने की संभावना है।

इसके पीछे की वजह ये है कि यहां पर एक पार्टी वर्क फ्रॉम होम के सपोर्ट में तो दूसरी पार्टी इसके विरोध में है। 

इसी वजह से ये चुनाव काफी ज्यादा दिलचस्प होने वाला है। 

यहां पर लिबरल पार्टी ने सरकारी कर्मचारियों के लिए घर से काम करने पर रोक लगाने का प्रस्ताव रखा है, जबकि लेबर पार्टी इसे जारी रखने के पक्ष में है।

ऑस्ट्रेलिया में चुनाव से पहले लेबर पार्टी वर्क फ्रॉम होम कल्चर को सपोर्ट कर रही है। उन्होंने इसके पीछे के कई कारण भी बताए हैं। सबसे बड़ी वजह महंगाई बताई गई है। 

लेबर पार्टी की मुख्य कार्यकारी मिशेल ओ’नील ने कहा कि लाखों कर्मचारी अगर वापस ऑफिस काम करना शुरू करते हैं, तो इससे ट्रैफिक बढ़ेगा।

ऐसा होने से कर्मचारी अपने परिवार और बच्चों के साथ बहुत कम समय बिता पाएंगे।

ये भी देखें