एक साल में कितने नवरात्र होते हैं? जानिए शक्ति साधना के इस पर्व का पूरा सच

एक साल में कितने नवरात्र होते हैं? जानिए शक्ति साधना के इस पर्व का पूरा सच

सनातन धर्म में मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व माना गया है. मान्यता है कि मां भगवती अपने भक्तों के दुख-दर्द दूर कर उनकी मनोकामनाएं पूरी करती हैं.

यही वजह है कि शक्ति के उपासक पूरे साल नवरात्रि का इंतजार करते हैं. लेकिन बहुत से लोगों को यह नहीं पता होता कि नवरात्रि साल में कितनी बार आती है.

दरअसल, नवरात्रि का पर्व साल में कुल चार बार मनाया जाता है. इनमें से दो नवरात्रि खुले रूप में यानी बड़े उत्सव के साथ मनाई जाती हैं, 

चैत्र नवरात्रि को खास इसलिए माना जाता है क्योंकि इसी समय से हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है. 

वहीं शारदीय नवरात्रि को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, क्योंकि इसी दौरान मां दुर्गा ने महिषासुर का वध किया था.

वहीं गुप्त नवरात्रि के दौरान साधक मां दुर्गा के नौ रूपों के बजाय दस महाविद्याओं की गुप्त साधना करते हैं. 

इनमें काली, तारा, त्रिपुर सुंदरी, भुवनेश्वरी, छिन्नमस्ता, त्रिपुर भैरवी, धूमावती, बगलामुखी, मातंगी और कमला देवी शामिल हैं. 

इस तरह नवरात्रि सिर्फ एक पर्व नहीं, बल्कि साल भर अलग-अलग रूपों में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण आध्यात्मिक अवसर है

Read More