व्रत में क्यों खाना चाहिए मखाना, पोषक तत्वों की भरमारनवरात्रि के व्रत में लोग मखानों का सेवन करते हैं, जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं.मखाने में कैलोरी, प्रोटीन, कैल्शियम, फाइबर, मैग्नीशियम, पोटैशियम, फास्फोरस, आयरन और कार्बोहाइड्रेट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं. मखाना हल्का और आसानी से पचने वाला सात्विक आहार माना जाता है. ये व्रत के दौरान शरीर को हल्का रखता है. ये मन को शांत रखता है और शरीर में एनर्जी भी बनाए रखता है. ये अनुशासित जीवनशैली और शुद्ध भोजन के लिए गिना जाता है.उत्तर प्रदेश कल्चरल डिपार्टमेंट के अनुसार, मखाना व्रत का असली सार है. ये आस्था के साथ ही अनुशासन और स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखता है.मखाने का सेवन करने से शरीर को ऊर्जा मिलती है और साथ ही कमजोरी दूर होती है. थकान, कमजोरी और भूख नहीं लगती.इसमें हाई फाइबर पाया जाता है, जिससे पाचन सुधारने में मदद मिलती है और पेट भी साफ रहता है. मखाने में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है, जिसके कारण ये डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. ये व्रत में शुगर लेवल स्थिर रखता है.