दान करते समय भूलकर भी न दें ये चीजें, वरना घर में आ सकती हैं बड़ी परेशानी दान करते समय भूलकर भी न दें ये चीजें, वरना घर में आ सकती हैं बड़ी परेशानीहिंदू धर्म में दान को बहुत पुण्यकारी माना गया है, लेकिन गलत चीजों का दान नुकसान दे सकता है.दान करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और देवी-देवता व पितृ प्रसन्न होते हैं. फटे और गंदे कपड़ों का दान कभी नहीं करना चाहिए, इससे दरिद्रता आ सकती है. सुई, चाकू, कैंची जैसी धारदार चीजों का दान करने से घर में क्लेश और अशांति बढ़ती है. पुराने या इस्तेमाल किए हुए स्टील और एल्युमिनियम के बर्तन दान करना अशुभ माना जाता है. प्लास्टिक और कांच की चीजों का दान करने से करियर और व्यापार में नुकसान हो सकता है. झाड़ू को लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इसका दान करने से आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है. तेल का दान करना शुभ होता है, लेकिन इस्तेमाल किया हुआ या बचा हुआ तेल दान नहीं करना चाहिए. गलत दान करने से घर में नकारात्मकता, मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियां बढ़ सकती हैं.