न सिर्फ सुनीता विलियम्स बल्कि, इन 5 एस्ट्रोनॉड्स ने    भी स्पेस में बना लिया था            अपना घराना?

सुनीता विलियम्स लंबे समय तक इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन में रही हैं, लेकिन उनसे पहले भी कई अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने का रिकॉर्ड बना चुके हैं। 

रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको ने अंतरिक्ष में 1000 दिन बिताने का कारनामा किया है और वे अभी भी अंतरिक्ष में हैं। उनकी वापसी सितंबर में होने की उम्मीद है।

रूसी अंतरिक्ष यात्री गेनाडी पडाल्का ने 878 दिन, 11 घंटे और 29 मिनट अंतरिक्ष में बिताए थे। वहीं, वैलेरी पोल्याकोव ने मीर स्पेस स्टेशन पर लगातार 437 दिन बिताए। 

नासा के फ्रैंक रुबियो ने 371 दिन अंतरिक्ष में रहकर एक नया रिकॉर्ड बनाया, जबकि नासा के ही मार्क वंदे हे ने 355 दिन बिताए थे।

सुनीता विलियम्स इससे पहले 195 दिन अंतरिक्ष में बिता चुकी हैं।