संतरे के छिलकों को ऐसे करें इस्तेमाल, ग्लो करेगा चेहरा

अगर आप भी संतरे खाकर उनके छिलकों को फेंक देते हैं, तो अब ऐसी गलती न करें.

संतरे के छिलके त्वचा के लिए वरदान से कम नहीं होते. ये रंगत निखारने में रामबाण माने जाते हैं.

संतरे के छिलके ब्लीच की तरह काम करते हैं. इसे चेहरे पर लगाने से दाग-धब्बे कम होंगे और त्वचा पर नेचुरल ग्लो आएगा.

संतरे के छिलके का पेस्ट लगाने से चेहरे पर झुर्रियां नहीं आतीं और ऑयल भी कंट्रोल रहता है. 

संतरे के छिलकों में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और इससे पिंपल नहीं होते.

संतरे के छिलकों को इस्तेमाल करना बहुत आसान है. सबसे पहले इसे धूप में सुखाकर मिक्सी में बारीक पीस लें.

इसके बाद इसमें एक चम्मच कच्चा दूध या गुलाब जल मिलाएं और अगर स्किन ड्राई है, तो शहद भी मिलाएं.

इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 15-20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर हल्के हाथों से रगड़ते हुए स्क्रब कर लें. 

इसके बाद चेहरे को सादे पानी से धो लें. इस पेस्ट को सप्ताह में दो बार चेहरे पर लगाना चाहिए.

Read More