नकली है इस पाक हसीना की खूबसूरती! कजिन सिस्टर ने बताया सचपाकिस्तान की एक्ट्रेस हानिया आमिर अपनी खूबसूरती को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं.फैंस उनकी मुस्कुराहट और डिंपल पर दिल हार बैठते हैं. हालांकि बहुत से लोगों का कहना है कि हानिया आमिर की खूबसूरती झूठी है और उन्होंने इसके लिए सर्जरी कराई है.कुछ वक्त पहले एक डर्मेटोलॉजिस्ट ने दावा किया था कि शायद हानिया ने अपने डिंपल्स को हाईलाइट कराने के लिए डिम्पलप्लास्टी सर्जरी कराई है.हालांकि इस बहस पर हानिया की कजिन ने भी रिएक्ट किया है और इन दावों पर विराम लगा दिया है. साथ ही कुछ फोटोज शेयर की हैं.हानिया की कजिन नौरीन शाद ने फेसबुक पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि हानिया ने किसी तरह की सर्जरी नहीं कराई है. उनका गोरा रंग और डिपल्स बिल्कुल नेचुरल हैं. वे बचपन से ही खूबसूरत और क्यूट हैं.नौरीन ने हानिया की स्कूल और कॉलेज की कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिससे ये सही साबित होता है. उन्होंने कहा कि जो लोग झूठे दावे कर रहे हैं, वे पहले जाकर फैक्ट्स चेक कर लें. व्यूज के लिए झूठी बातें न फैलाएं.