30 साल पुरानी इस फिल्म के गाने आज भी टूटे दिल के आशिकों के फेवरेट

साल 1996 में आमिर खान-करिश्मा कपूर स्टारर फिल्म 'राजा हिंदुस्तानी रिलीज हुई थी.'

इस फिल्म में सुरेश ओबेरॉय, मोहनीह बहल, फरीदा जलाल और जॉनी लीवर सपोर्टिंग रोल में थे और इसे धर्मेश दर्शन ने डायरेक्ट किया था.

राजा हिंदुस्तानी एक रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म थी. फिल्म का म्यूजिक नदीम-श्रवण ने कंपोज किया था. गीत समीर ने लिखे थे.

फिल्म का म्यूजिक ब्लॉकबस्टर रहा था और हर गाना सुपरहिट रहा था. फिल्म के गाने आज भी लोगों के दिल को छू जाते हैं.

'आए हो मेरी जिंदगी में', 'परदेसी-परदेसी, 'पूछो जरा पूछो', 'कितना प्यारा तुझे रब ने बनाया', 'तेरे इश्क में नाचेंगे' जैसे गाने आज भी लोगों की प्लेलिस्ट में शामिल हैं

फिल्म का परदेसी गाना सबसे ज्यादा पसंद किया गया था. इसके कई वर्जन भी सुनने को मिलते हैं. ये गाना माधुरी दीक्षित की हमशक्ल प्रतिभा सिन्हा पर फिल्माया गया था. 

ये गाना उदित नारायण, अल्का याग्निक ने गाया था. वहीं गाने के शुरुआती बोल में सिंगर सपना अवस्थी ने अपनी आवाज दी थी.

इस गाने के दूसरे वर्जन को कुमार सानू और अलका याग्निक ने गाया था. कहा जाता है कि इसमें ऑरिजिनल वर्जन से कुछ बदलाव के साथ इसे रिलीज किया गया था.

इसका एक वर्जन सुरेश वाडकर और बेला सुरेखा ने भी गाया था, जिसे जॉनी लीवर पर फिल्माया गया. 

ये गाना फिल्म का टर्निंग पॉइंट माना जाता है. क्योंकि इसी दौरान करिश्मा कपूर अपना सब कुछ छोड़कर आमिर खान के पास वापस आ जाती हैं. 

आपको जानकर हैरानी होगी कि मेकर्स इस गाने को फिल्म में नहीं रखना चाहते थे. उनका कहना था कि इसके बोल ठीक नहीं हैं.

हालांकि बाद में संगीतकार नदीम-श्रवण ने कहा कि अगर ये गाना नहीं चला, तो इसके पैसे मैं दूंगा. इसके बाद गाना रिलीज हुआ और हिट भी रहा.

Read More