आलसी बच्चों को फुर्तीला बना देंगी 5 अच्छी आदतें!हर पेरेंट्स चाहते हैं कि उनका बच्चा दिमाग से तेज और आलसी बिलकुल न हो.हर काम फुर्ती से करें, लेकिन कुछ बच्चे ऐसे भी होते हैं, जो बहुत आलसी होते हैं.इस वजह से माता-पिता परेशान होने लगते हैं. फिर वे कोई समाधान तलाशते हैं.अगर आपके बच्चे भी आलसी हैं तो कुछ आदतें उसे फुर्तीला बनाने में मदद करेंगी.पहले जानें कि बच्चा आलसी क्यों है. सही कारण मिलने पर उसका समाधान निकालें.खेलकूद जैसी एक्टिविटी करें, इससे बच्चे में एनर्जी बढ़ेगी और फुर्तीला होगा.बच्चा पढ़ाई करते वक्त आलस महसूस करे तो बीच-बीच में ब्रेक भी दे सकते हैं.बच्चों की दिनचर्या पर ध्यान दें, उसके सोने का समय और उठने का समय तय कर दें.इसके अलावा उसे भरपूर आहार वाला पोषण खिलाएं, इससे बच्चे में फुर्ती आएगी.