गर्मी की छुट्टी में बच्चों को सिखाएं 6 लाइफ स्किल्स, बनेंगे जिम्मेदार!

गर्मियों की छुट्टियां बच्चों के लिए सिर्फ खेलने का नहीं, बल्कि उनके व्यक्तित्व का भी मौका होता है.

इस दौरान बच्चों को छोटे-छोटे स्किल्स सिखाए जाएं, तो वे आत्मनिर्भर और समझदार बन सकते हैं.

मनीकंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार, 7 ऐसे स्किल्स जिन्हें खेल-खेल में बच्चों को सिखाए जा सकते हैं.

बच्चों को सैंडविच बनाना या सलाद बनाना सिखाएं. इससे आत्मनिर्भरता व आत्मविश्वास बढ़ेगा.

फल धोना, हाथ साफ रखना और खुद की देखभाल करना बच्चों के हेल्दी रहने की समझ देता है.

रोजमर्रा की छोटी समस्याएं सुलझाने के लिए बच्चों को प्रेरित करें. इससे सोचने की क्षमता बढ़ेगी.

बच्चों को पॉकेट मनी देकर बचत और खर्च करना सिखाएं. इससे जिम्मेदारी और प्लानिंग सीखेंगे.

बटन लगाना, कपड़े ठीक करना या कुछ नया बनाना बच्चों में धैर्य और क्रिएटिविटी बढ़ाता है. 

घर के काम जैसे झाड़ू लगाना या बर्तन साफ करने से बच्चे जिम्मेदारी और अनुशासन सीखेंगे. 

Read More