इन देशों में लोग पीते हैं सांप का खून, जानें वजह

सांप को दुनिया के सबसे जहरीले जानवरों में से एक माना जाता है। किंग कोबरा या करैत जैसे कई सांप तो ऐसे हैं, जिनके काटने से इंसान तुरंत मर सकता है।

लेकिन क्या आप जानते है कि दुनिया के कई देशों में लोग सांप का खून पीते हैं।

चीन, वियतनाम, हॉन्गकॉन्ग और इंडोनेशिया जैसे कई देशों में स्नेक वाइन बेहद मशहूर है। 

चीनी लोगों का मानना है कि सांप के ब्लड में ऐसी प्रॉपर्टीज होती हैं, जो यौन शक्ति बढ़ाती हैं। इसके अलावा सांप का खून स्किन (त्वचा) के लिए भी अच्छा होता है और जवान रखने में मदद करता है।

इंडोनेशिया में स्किन की गंभीर बीमारियों के इलाज सांप की त्वचा के लेप से किया जाता है। यहां सेना की डाइट में सांप का खून शामिल है।

दुनिया की कई जनजातियों में दशकों से सांप का खून पीने की परंपरा है। 

लैटिन अमेरिका और दुनिया के कई हिस्सों में रहने वाले ट्राईबल्स सांप का खून पीने को बहादुरी से जोड़कर देखते हैं।

आपने कई खबरों में सुना होगा कि रेव पार्टियों में धड़ल्ले से सांप के जहर का इस्तेमाल होता है। 

कई जगहों पर सांप का जहर नशे के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

सांप का जहर कई तरह की दवाओं में भी इस्तेमाल होता है। खासकर हार्ट अटैक, कैंसर और ब्लड डिसऑर्डर जैसी बीमारियों की दवा में बहुत संतुलित और सधी मात्रा में स्नेक वेनम यूज होते हैं। 

X पर अब इस चीज के देने होंगे पैसे

Learn more