एक बार फिर विवादों में घिरीं पूनम पांडे, फेमस क्रिकेटर्स को लेकर दिया बयान

मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार फिर सुर्खियों में हैं. इस बार उन्होंने क्रिकेट जगत के खिलाड़ियों के लिए कंट्रोवर्शियल स्टेटमेंट दिया है. 

पूनम पांडे ने क्रिकेटर्स और एक्टर्स को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया. उन्होंने कहा कि कई एक्टर्स और क्रिकेटर्स हैं, जो मुझे मैसेज करते थे.

दरअसल उनसे सवाल किया गया कि आपको ब्लू टिक वाले जाने-पहचाने लोगों के मैसेज आते होंगे. 

इस पर पूनम ने कहा कि हां आते हैं. इनमें बहुत से एक्टर्स और क्रिकेटर्स हैं लेकिन मैं नाम नहीं बता सकती.

उन्होंने कहा कि वे लोग मुझे DM करते थे. एक क्रिकेटर ने मैसेज करते हुए लिखा था कि आप बहुत क्यूट लगती हो. 

पूनम पांडे ने कहा कि वो मुझे बार-बार मैसेज करते थे, जिसके कारण मुझे उन्हें ब्लॉक करना पड़ा. 

उन्होंने कहा कि वे क्रिकेटर्स और एक्टर्स मुझे सीरियस नहीं लगते थे. मैं ईमानदारी से कहूं, तो वे लोग मेरे साथ हैंगआउट करना चाहते थे

पूनम का ये स्टेटमेंट लोगों को पसंद नहीं आया. इसके बाद एक बार फिर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है.

Read More