फौजी बनने का टूटा सपने, बन गए दमदार अभिनेता

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता आर. माधवन आज 01 जून को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं. अभिनेता अपनी शानदार अदाकारी और डायलॉग्स से दर्शकों को दीवाना बना लेते हैं.

अभिनेता ने बताया था कि सेना के प्रति उनका आकर्षण स्कूल और कॉलेज के दिनों में ही शुरू हो गया था, जब वे राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के सक्रिय सदस्य बने.

आर माधवन अपनी मेहनत, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के कारण अपने साथियों के बीच खास पहचान बनाने में सफल रहे.

उनकी प्रतिभा को देखते हुए उन्हें महाराष्ट्र का सर्वश्रेष्ठ एनसीसी कैडेट चुना गया था.

आर माधवन भारत के उन चुनिंदा आठ एनसीसी कैडेटों में शामिल थे, जिन्हें प्रशिक्षण के लिए इंग्लैंड भेजा गया था. वहां उन्होंने ब्रिटिश सेना, रॉयल नेवी और रॉयल एयर फोर्स के साथ ट्रेनिंग ली.

इस अनुभव ने सेना के प्रति उनकी रुचि को और बढ़ाया और भारतीय सेना में शामिल होने का उनका सपना और मजबूत हो गया.

भारत लौटने के बाद माधवन ने भारतीय सेना में शामिल होने के लिए आवेदन किया, लेकिन उनकी उम्र तय सीमा से छह महीने ज्यादा थी. इसी वजह से उनका आवेदन खारिज कर दिया गया.

अभिनेता ने अपने करियर में 'रंग दे बसंती', 'गुरु' और '3 इडियट्स' जैसी फिल्मों में शानदार अभिनय के दम पर उन्होंने खुद को फिल्म इंडस्ट्री के एक बहुमुखी और प्रतिभाशाली अभिनेता के रूप में स्थापित किया.

Read More