राधिका के ट्रेडिशनल लुक और भरतनाट्यम प्रस्तुति ने जीता दिलअंटीलिया में गणेश चतुर्थी उत्सव के दौरान राधिका मर्चेंट की भरतनाट्यम प्रस्तुति ने समारोह में सांस्कृतिक चमक बिखेरी. PC-manishmalhotra05राधिका ने इस खास मौके पर प्रसिद्ध डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की कस्टम-डिजाइन क्रिएशन पहनी. PC-manishmalhotra05गहरे ज्वेल-पिंक रंग के हाथ से बुने कांजीवरम सिल्क में गोल्ड जरी, मारोड़ी और जरदोजी का सुंदर काम था. PC-manishmalhotra05पारंपरिक कांजीवरम सिल्क को छह गज की साड़ी के बजाय आधुनिक प्री-स्टिच्ड स्कर्ट सिल्हूट में ढाला गया था. PC-manishmalhotra05आउटफिट की प्लीट्स को ऐसे डिजाइन किया गया था कि भरतनाट्यम की ‘अरैमंडी’ मुद्रा में ज्योमेट्रिक पैटर्न उभरे. PC-manishmalhotra05कांजीवरम सिल्क की बुनाई और शास्त्रीय नृत्य का यह मेल परंपरा व मॉडर्न फैशन का खूबसूरत संगम बना. PC-manishmalhotra05यह आउटफिट भारतीय टेक्सटाइल की समृद्ध विरासत और इसे तैयार करने वाले कारीगरों की मेहनत को एक सम्मान था. PC-manishmalhotra05रेखा, सलमान खान जैसी हस्तियों की मौजूदगी के बावजूद राधिका का यह अनूठा अंदाज समारोह का सबसे बड़ा आकर्षण बना. PC-manishmalhotra05