बैटिंग पर फोकस, मीडिया से दूरी... IPL से पहले कप्तान ने सूर्यवंशी को दी नसीहत

IPL 2026 से पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने वैभव सूर्यवंशी का खास नसीहत दी है.

रियान पराग ने कहा कि वैभव सूर्यवंशी का काम सिर्फ मैदान पर जाकर हिट करना है. जो भी दवाब लेने की जरूरत है, वो यशस्वी संभाल लेगा.

रियान पराग चाहते हैं कि वैभव सूर्यवंशी किसी भी तरह का दबाव महसूस न करें.

पराग ने कहा, 'कप्तान के तौर पर मैं उसे कहूंगा कि ज्यादा प्रेस कॉन्फ्रेंस न करें, मीडिया से ज्यादा बातचीत न करें, बस खेल का मजा लें.'

वैभव ने 2025 में 14 साल की उम्र में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया था. उनके नाम सबसे कम उम्र में IPL डेब्यू करने का रिकॉर्ड है.

वैभव सूर्यवंशी ने पहले ही सीजन IPL में शतक लगा दिया. वह IPL में शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी हैं.

गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 35 गेंदों पर शतक लगाया था. यह IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है.

संजू सैमसन के जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स की जिम्मेदारी रियान पराग के कंधों पर आ गई है. IPL 2026 में रियान पराग RR की कप्तानी करेंगे.

Read More