घर से चूहे भगाने के 7 असरदार घरेलू उपायघर से चूहे भगाने के 7 असरदार घरेलू उपायपुदीने का तेलचूहों को पुदीने की तेज खुशबू बिल्कुल पसंद नहीं होती. रुई में पुदीने का तेल लगाकर उन जगहों पर रखें जहाँ चूहे आते हैं. लाल मिर्च पाउडरदरवाजों के कोनों, अलमारी के पीछे और बिल के पास लाल मिर्च छिड़क दें. इसकी तीखी गंध से चूहे दूर भागते हैं.तेजपत्ताघर के कोनों और किचन में तेजपत्ता रख दें.चूहे इसे खाने की कोशिश करते हैं, जिससे उन्हें नुकसान होता है और वे भाग जाते हैं. प्याज प्याज की गंध भी चूहों को पसंद नहीं होती.कटे हुए प्याज को उनके आने-जाने के रास्तों पर रखें (ध्यान रखें, इसे रोज बदलें).फिटकरीफिटकरी को पीसकर पानी में मिलाएं और स्प्रे बना लें. इस मिश्रण को घर के कोनों में छिड़कने से चूहे दूर रहते हैं. लहसुनलहसुन की कलियां या उसका पेस्ट चूहों के बिल के पास रखें.इसकी गंध चूहों को भगाने में मदद करती है.बिल बंद करेंघर के छोटे-छोटे छेद और दरारें बंद कर दें. यह सबसे जरूरी उपाय है ताकि चूहे अंदर आ ही न सकें.