चीनी सेहत के लिए धीमा जहर! मीठे की क्रेविंग ऐसे दूर करेंचीनी सेहत के लिए धीमा जहर! मीठे की क्रेविंग ऐसे दूर करेंकई लोगों को मीठा खाना बहुत पसंद होता है. चीनी रिफाइंड होती है, जो सेहत के लिए उतनी हेल्दी नहीं मानी जाती है.डायबिटीज के मरीजों के लिए चीनी का सेवन बिल्कुल ठीक नहीं है. जितना हो सके चीनी के अधिक सेवन से बचना चाहिए. यहां आपको सफेद चीनी की जगह पांच हेल्दी विकल्प के बारे में बता रहे हैं, जिसका सेवन आप मीठे के लिए कर सकते हैं.वाइट शुगर में 90 प्रतिशत तक सुक्रोज होता है. लंबे समय तक सेवन से मोटापा, डायबिटीज जैसी बीमारियां हो सकती हैं.यदि आपको कुछ मीठा खाना ही है, तो पहला बेस्ट, नेचुरल और हेल्दी विकल्प है खजूर. यह इसे सफेद चीनी से बेहतर है.मीठे में कोकोनट शुगर का सेवन भी कर सकते हैं. नारियल के रस से बनी चीनी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है.स्टीविया हेल्दी विकल्प है. इसे मीठी तुलसी के नाम से भी जानते हैं. इससे बने उत्पाद जीरो कैलोरी और जीरो शुगर वाले होते हैं.चौथा विकल्प धागे वाली मिश्री है. यह मिश्री मीठी तो होती है, लेकिन ये पेट को ठंडक पहुंचाती है. पाचन में सहायता करती है.पांचवां हेल्दी ऑप्शन है गुड़ या गुड़ से बनी शक्कर. वाइट शुगर की तुलना में गुड़ या गुड़ से बनी शक्कर अधिक फायदेमंद होती है.