इस दिन एक होंगे रिंकू सिंह और प्रिया सरोज, शादी की तारीख और वेन्यू तयटीम इंडिया के स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज 4 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधेंगे. दोनों की यह भव्य शादी लखनऊ के मशहूर 'रमाडा होटल' में संपन्न होगी. इससे पहले 8 जून 2025 को लखनऊ के 'द सेंट्रम' होटल में दोनों की सगाई हुई थी. सगाई समारोह में अखिलेश यादव, जया बच्चन और भुवनेश्वर कुमार जैसी दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं. रिंकू के पिता खानचंद सिंह के निधन के कारण पहले जून 2026 में तय हुई शादी को आगे बढ़ाना पड़ा. प्रिया सरोज 2024 में यूपी की मछलीशहर लोकसभा सीट से चुनाव जीतकर संसद पहुंची थीं. हाल ही में रिंकू सिंह की कप्तानी में मेरठ मेवरिक्स ने UPT20 लीग 2026 का खिताब जीता है. खेल और राजनीति के इस खास मिलन की तारीख तय होते ही दोनों परिवारों में जश्न का माहौल है.