MI लगाएगी IPL ट्रॉफी का सिक्सर... रोहित शर्मा ने फैंस से किया वादा, क्या कहा?IPL 2026 से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने फैंस के लिए खास इवेंट रखा. इस दौरान फैंस को स्टार खिलाड़ियों से मिलने का मौका मिले.रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के फैंस से वादा किया कि वह इस सीजन छठी बार ट्रॉफी जीतने की पूरी कोशिश करेंगे.रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार IPL का खिताब दिलाया है. हालांकि अब वह एक खिलाड़ी के तौर पर खेल रहे हैं.रोहित शर्मा ने इस इवेंट में साथी खिलाड़ियों के साथ मिलकर फैंस के साथ खूब मस्ती की. इस दौरान वे डांस करते भी नजर आए.हार्दिक पांड्या भी इस इवेंट में मस्ती भरे अंदाज में दिखाई दिए. हार्दिक पांड्या इस साल भी MI की कप्तानी करते दिखाई देंगे.MI टीम काफी मजबूत दिखाई दे रही है. इस टीम में वर्ल्ड चैंपियन कप्तान सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और बुमराह जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल हैं.पिछले साल मुंबई इंडियंस की टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था. हालांकि वह फाइनल तक नहीं पहुंच पाए थे.इस सीजन में रोहित शर्मा पर काफी जिम्मेदारी होगी. IPL 2025 में रोहित शर्मा के बल्ले से 15 मैचों में 418 रन निकले थे.