आकाश में रहस्यमयी नजारा, जब रूस में एक साथ दिखे चार चंद्रमाआकाश में रहस्यमयी नजारा, जब रूस में एक साथ दिखे चार चंद्रमा रूस के आसमान में एक साथ चार चंद्रमा या सूरज जैसी आकृतियां देखने को मिली.इस दुर्लभ दृश्य को देखकर स्थानीय लोग और नेटिज़न्स पूरी तरह से हैरान रह गए. वैज्ञानिकों के मुताबिक, यह चमत्कार नहीं बल्कि एक प्रकाशीय भ्रम (Optical Illusion) है.इस घटना को विज्ञान की भाषा में 'पैरे हेलियन' या फिर 'सन डॉग' भी कहा जाता है.हवा में मौजूद बर्फ के छोटे क्रिस्टल जब प्रकाश को मोड़ते हैं, तो ऐसे प्रतिबिंब बन जाते हैं. ज्यादा ठंड वाले इलाकों में प्रकाश के परावर्तन से अक्सर ऐसे नजारे देखने को मिलते हैं.यह घटना साबित करती है कि प्रकृति की सुंदरता और विज्ञान हमेशा एक साथ चलते हैं.