सचिन तेंदुलकर का ये 'महारिकॉर्ड' तोड़ना लगभग नामुमकिन!

गॉड ऑफ क्रिकेट सचिन तेंदुलकर के नाम टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा 59 अलग-अलग वेन्यू (मैदानों) पर खेलने का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है.

इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज शिवनारायण चंद्रपॉल दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 58 अलग-अलग वेन्यू पर टेस्ट मैच खेले हैं.

'द वॉल' के नाम से मशहूर भारत के राहुल द्रविड़ 55 अलग-अलग टेस्ट वेन्यू के साथ इस सूची में तीसरे पायदान पर आते हैं.

इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट अब तक 52 अलग-अलग वेन्यू पर टेस्ट मुकाबले खेलकर चौथे स्थान पर मौजूद हैं.

'वेरी वेरी स्पेशल' वीवीएस लक्ष्मण ने अपने करियर में 52 अलग-अलग मैदानों पर टेस्ट क्रिकेट खेलने की उपलब्धि हासिल की.

भारत के महान स्पिनर अनिल कुंबले भी इस लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने 51 अलग-अलग टेस्ट वेन्यू पर गेंदबाजी की.

दक्षिण अफ्रीका के मार्क बाउचर (51 वेन्यू) और इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (50 वेन्यू) भी इस क्लब का हिस्सा हैं.

दक्षिण अफ्रीका के जैक्स कैलिस और श्रीलंका के महेला जयवर्धने ने भी अपने टेस्ट करियर में 50-50 वेन्यू पर मुकाबले खेले हैं.

सचिन ने 24 साल के लंबे करियर में दुनिया के लगभग हर कोने में क्रिकेट खेलकर यह ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया.

Read More