सिर्फ रंग-खुशबू नहीं, सेहत का खजाना है केसर! रोज केसर का पानी पीने से मिल सकते हैं चौंकाने वाले फायदेसिर्फ रंग-खुशबू नहीं, सेहत का खजाना है केसर! रोज केसर का पानी पीने से मिल सकते हैं चौंकाने वाले फायदेअक्सर केसर को सिर्फ खाने का रंग और स्वाद बढ़ाने वाला मसाला समझ लिया जाता है.सही मात्रा में केसर का पानी पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. आइए आसान भाषा में जानते हैं इसके लाभ और इसे बनाने का तरीका.केसर में मौजूद प्राकृतिक तत्व पाचन तंत्र को बेहतर बनाने में सहायक माने जाते हैं. गैस, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से राहत पाने के लिए लोग इसे अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं. पोषक तत्वों से भरपूर केसर शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक हो सकता है.एक कप गुनगुने पानी या दूध में 5–6 केसर के धागे डालें. इन्हें रात भर या कम से कम 10–15 मिनट तक भिगोकर रखें इसे हल्का गर्म भी कर सकते हैं. स्वाद बढ़ाने के लिए इसमें थोड़ा शहद या इलायची पाउडर मिलाया जा सकता है. इसे सुबह खाली पेट या रात में सोने से पहले पिया जा सकता है.