न्यूयॉर्क की सड़कों पर घूमती दिखीं सुशांत की एक्ट्रेसबॉलीवुड अभिनेत्री संजना सांघी ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा की हैं.जिसमें वो काफी खूबसूरत और एलीगेंट नजर आ रही हैं.संजना सांघी ने फोटो में ऑफ-व्हाइट कलर का फुल-स्लीव शर्ट-स्टाइल टॉप पहना है.टॉप पर हल्की सीक्विन और एम्ब्रॉयडरी डिटेलिंग की गई है, जो इसे एलिगेंट लुक दे रही है.उन्होंने फ्लोरल प्रिंट वाली हाई-वेस्ट लॉन्ग स्कर्ट कैरी किया है.संजना ने अपने बालों को पोनीटेल में बांधा है.जिसे स्टाइलिश टच देने के लिए गोल्डन हेयर एक्सेसरी लगाई गई है.उन्होंने बड़े फ्लोरल डिजाइन वाले गोल्डन स्टेटमेंट ईयररिंग्स पहने हैं.