बदलते मौसम में थकान या कमजोरी महसूस हो रही है? ये गलती आपकी सेहत बिगाड़ सकती है

बदलते मौसम में थकान या कमजोरी महसूस हो रही है? ये गलती आपकी सेहत बिगाड़ सकती है

घर आते ही अचानक ठंडे पानी का सेवन या एसी के सामने बैठना से बचें. इससे शरीर का तापमान असंतुलित हो सकता है और स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.

हर मौसम में पानी पीना जरूरी है. ज्यादा ठंडे फ्रिज के पानी की बजाय सामान्य पानी या मटके का पानी पिएं. यह शरीर को प्राकृतिक रूप से हाइड्रेटेड रखेगा.

संतरा, नींबू, अंगूर जैसे फल रोज़ाना लें. ये आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाते हैं और संक्रमण से बचाते हैं.

सुबह और शाम की ठंड से बचने के लिए ऊनी कपड़े पहनें. ठंडी हवा सीधे शरीर पर पड़ने से बीमारियां हो सकती हैं.

रात को हल्का भोजन करें और बाहर रखे या ठंडे खाने से बचें. यह आपके पाचन तंत्र को सुरक्षित रखेगा.

हल्का और नियमित व्यायाम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है. सुबह की सैर या योग आपके शरीर और दिमाग दोनों को मजबूत बनाता है.

सर्दी-गर्मी के बदलते मौसम में नींद पूरी लेना जरूरी है. 7-8 घंटे की नींद शरीर को मौसम के बदलाव के अनुकूल बनाए रखती है.

ठंडी हवा में अक्सर वायरस और बैक्टीरिया फैलते हैं. हाथ-पांव और शरीर की नियमित सफाई से संक्रमण का खतरा कम होता है.

मौसम बदलते ही कई लोग तनाव का शिकार हो जाते हैं. ध्यान, प्राणायाम या हल्की योगाभ्यास से स्ट्रेस को नियंत्रित रखें.

तेज धूप और हल्की ठंड के बीच संतुलित भोजन जरूरी है. मसालेदार, तैलीय और बहुत ठंडे खाने से बचें. गर्म सूप, दलिया, सब्ज़ियाँ और दालें शरीर को स्वस्थ और फिट बनाए रखेंगी.

Read More