शनि कृपा पाने का खास मौका,ये 5 उपाय बदल सकते हैं किस्मतशनि कृपा पाने का खास मौका,ये 5 उपाय बदल सकते हैं किस्मतहिंदू धर्म में शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से पूरे साल शनिदेव की कृपा बनी रहती है.आइए जानते हैं साल के पहले शनिवार को किए जाने वाले आसान लेकिन प्रभावशाली उपाय.शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार को स्नान के बाद साफ कपड़े पहनें. शनि मंदिर जाकर सरसों के तेल और काली बाती से दीपक जलाएं. शनिवार को लोहे के बर्तन में सरसों का तेल भरें और उसमें अपना चेहरा देखें. इसके बाद यह तेल किसी गरीब व्यक्ति को दान कर दें. शनिवार के दिन सुबह स्नान करके विधि-विधान से शनिदेव की पूजा करें. शनि मंदिर में 21 बार शनि स्तोत्र का पाठ करें. माना जाता है कि इससे शनि के अशुभ प्रभाव कम होते हैं