दिन में सोना चाहिए या नहीं? जाने सही समय

अक्सर लोगों की आदत दिन में सोने की होती हैं। व नहीं जानते कि उन्हें दिन में सोना चाहिए या नहीं? तो जानें इस बारें में विस्तार से-

दिन में सोना चाहिए या नहीं? एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में सोने से बचना चाहिए। ऐसा करने से कफ दोष गुण का स्निग्धा गुण बढ़ता है।

दिन में क्यों नहीं सोना चाहिए? दिन में सोने से आपको कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जैसे- पेट में सूजन, अपच, कब्ज, पेट फूलना, गैस आदि।

दिन में सो सकते हैं ये लोग जी हां, कुछ लोग दिन में सो भी सकते हैं। जिनमें बुजुर्ग, पढ़ाई करने वाले लोग, हैवी वर्कआउट करने वाले, रोगी, छोटे बच्चे या कम वजन वाले लोग शामिल हैं। साथ ही, गर्भवती महिलाएं भी कुछ देर की झपकी ले सकती हैं।

किन लोगों को दिन में नहीं सोना चाहिए? पेट से जुड़ी दिक्कतें होने पर या मोटापे के शिकार लोगों को दिन में नहीं सोना चाहिए।

हाई बीपी अगर आप दिन में सोने की गलती करते हैं, तो इससे हार्ट की पम्पिंग स्लो होती है। यह आपको हाई ब्लड प्रेशर का रोगी बना सकता है।

अनिद्रा दिन में सोने वालों की स्लीपिंग साइकिल बिगड़ने लगती है। इससे उन्हें रात में नींद नहीं आती, इस तरह अनिद्रा होने का जोखिम रहता है।

दिन में कब सोएं? अगर आप दिन में सोना चाहते हैं, तो आपको खाना खाने के 1 से 2 घंटे बाद सोना चाहिए। इससे खाने को पचने का समय मिलेगा।