शुक्र प्रदोष व्रत पर ऐसे करें शिवजी की पूजा, हो जाएगा भाग्योदय!

शुक्र प्रदोष व्रत पर ऐसे करें शिवजी की पूजा, हो जाएगा भाग्योदय!

हिंदू पंचांग के अनुसार, प्रत्येक महीने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर प्रदोष व्रत किया जाता है.

ये व्रत शिवजी को प्रसन्न करने के लिए किया जाता है. इस बार 30 जनवरी, शुक्रवार को प्रदोष व्रत है.

प्रदोष पर व्रत व पूजा कैसे करें और इस दिन क्या उपाय करने से आपका भाग्योदय हो सकता है,जानिए…

सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद तांबे के लोटे से सूर्यदेव को अर्घ्य दें. पानी में आक के फूल मिलाएं.

प्रदोष व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद भगवान शिव-पार्वती और नंदी को पंचामृत व गंगाजल से स्नान कराएं.

इसके बाद बेल पत्र, गंध, चावल, फूल, धूप, दीप, भोग, फल, पान-सुपारी, लौंग और इलायची चढ़ाएं.

पूरे दिन निराहार (संभव न हो तो एक समय फलाहार) रहें और शाम को दोबारा शिव परिवार की पूजा करें.

भगवान शिवजी को घी और शक्कर मिले जौ के सत्तू का भोग लगाएं. आठ दीपक आठ दिशाओं में जलाएं.

शिवजी की आरती करें. भगवान को प्रसाद चढ़ाएं और उसी से व्रत तोड़ें.उस दिन  ब्रह्मचर्य का पालन करें.

Read More