टूथपिक से दांत कुरेदने वाले हो जाएं सावधान!

जब कभी खाना चबाने वक्त दातों में फंस जाता है तो हम झट से टूथपिक या माचिस की तीली से दांत कुरेदने लगते हैं

यदि आप भी ऐसा करते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि डेंटल एक्सपर्ट ऐसा न करने की चेतावनी देते हैं

हेल्थ एक्सपर्ट: बार-बार टूथपिक को दांतों के बीच फंसाके खाना निकालने की कोशिश आपके दातों पर दबाव बनाती है

ऐसा करने से दांतों के बीच गैप बन जाता है और इसमें बैक्टीरिया पनपने लगते हैं जो दांतो को और भी नुकसान पहुंचा सकते हैं

नुकीली टूथपिक का इस्तेमाल करने से मसूढ़े छिल जाते हैं और कई बार खून और सूजन भी आ जाती हैं. ये इंफेक्शन पैदा कर सकता है

टूथपिक से दातों में दबाव बनता है और इनेमल को नुकसान पहुंचता है. ये स्थिति आपके दांतों तो मसूढ़ों से ढ़ीला कर सकती है

बेशक टूथपिक इस्तेमाल करने पर दातों से कचरा निकल जाता है लेकिन सेफ ऑप्शन की बात करें तो खाना खाने के बाद मुंह में कुल्ला कर सकते हैं

यदि दातों में अक्सर खाना फंसने की शिकायत रहती है तो दातों को ब्रश से साफ कर सकते हैं. ये ज्यादा सेफ ऑप्शन है

Read More