शरीर में पानी की कमी के 8 संकेत जब शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है, तो इसे डिहाइड्रेशन कहते हैं.अगर आपको बार-बार प्यास लगती है, तो यह शरीर में पानी की कमी का पहला संकेत है.ड्राई माउथ और फटे होंठ बताते हैं कि शरीर को तुरंत पानी की जरूरत है.गहरे पीले रंग का यूरिन शरीर में पानी की कमी का साफ संकेत है.पानी की कमी से शरीर में एनर्जी कम हो जाती है, जिससे आप थका हुआ महसूस करते हैं.डिहाइड्रेशन से ब्लड फ्लो प्रभावित होता है, जिससे सिरदर्द और चक्कर आ सकते हैं.अगर त्वचा रूखी और बेजान लग रही है, तो यह भी पानी की कमी का संकेत हैकम पानी की वजह से हार्ट रेट बढ़ सकता है, जो एक गंभीर संकेत हो सकता है.