थकान, पसीना या उलझन? ये गैस नहीं, हार्ट अटैक के 5 खतरनाक इशारे भी हो सकते हैं

थकान, पसीना या उलझन? ये गैस नहीं, हार्ट अटैक के 5 खतरनाक इशारे भी हो सकते हैं

हार्ट अटैक के कई मामलों में सीने में दर्द होना जरूरी नहीं है. अक्सर इसके संकेत शरीर के अन्य हिस्सों में दिखाई देते हैं.

आइए जानते हैं वे लक्षण, जिन्हें अक्सर लोग हल्के में ले देते हैं.

जब भी हार्ट अटैक की बात आती है, अक्सर दिमाग में एक ऐसा व्यक्ति आता है जो अचानक अपने सीने को पकड़कर गिर पड़ता है.

असल में कई मरीजों को सीने में दर्द नहीं होता, बल्कि शरीर के अन्य हिस्सों में अलग-अलग संकेत दिखाई देते हैं. 

समय रहते इन्हें पहचानना जान बचाने में मदद कर सकता है.

अगर आप आराम करते समय भी सांस फूलने का अनुभव कर रहे हैं, तो यह दिल से जुड़ी समस्या का संकेत हो सकता है. 

जब दिल पर्याप्त मात्रा में ब्लड पंप नहीं कर पाता, तो फेफड़ों पर दबाव बढ़ जाता है और सांस लेने में कठिनाई होने लगती है.

अगर कुछ दिनों से बिना किसी वजह अत्यधिक थकान महसूस हो रही है, तो इसे नजरअंदाज न करें.

 खासकर महिलाओं में, हार्ट अटैक से पहले हफ्तों तक कमजोरी बनी रह सकती है. 

हार्ट अटैक के कुछ लक्षण अक्सर अपच या एसिडिटी समझ लिए जाते हैं.

अगर बार-बार ऐसा अनुभव हो रहा है और एंटासिड से राहत नहीं मिल रही, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें.

Read More