पैसे बचाने के स्मार्ट तरीके

हर महीने अपनी इनकम और खर्च का बजट बनाएं, इससे फालतू खर्च कंट्रोल होगा.

छोटे-छोटे खर्च भी नोट करें, तभी पता चलेगा पैसा कहां जा रहा है.

इमोशनल या ऑफर देखकर खरीदारी न करें, जरूरत के हिसाब से खर्च करें.

कार्ड की जगह कैश इस्तेमाल करने से खर्च पर कंट्रोल रहता है.

सैलरी आते ही पहले कुछ हिस्सा सेविंग में डालें, फिर खर्च करें.

अनयूज्ड ऐप्स या सब्सक्रिप्शन को बंद करें, ये चुपचाप पैसे खा जाते हैं.

छोटे-छोटे बदलाव से बिल कम होगा और बचत बढ़ेगी.

सिर्फ सेविंग नहीं, सही जगह निवेश करके पैसा बढ़ाना भी जरूरी है.

Read More