Asia Cup 2026: हांगकांग के खिलाफ मंधाना ने एक ही पारी में बनाए 4 बड़े वर्ल्ड रिकॉर्ड!महिला एशिया कप 2026 में हांगकांग के खिलाफ स्मृति मंधाना ने तूफानी बल्लेबाजी कर बनाया महारिकॉर्ड.मंधाना ने हांगकांग के खिलाफ महज 64 गेंदों में 14 चौके और 7 छक्कों की मदद से 124 रन बनाए. स्मृति मंधाना अब महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गई हैं. मंधाना ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 10,869* रन बनाकर भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज (10,868 रन) को पीछे छोड़ा. स्मृति मंधाना के नाम अब अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा 18 शतक दर्ज हो चुके हैं. मंधाना ने 18वां शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया की दिग्गज मेग लैनिंग (17 शतक) का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिया. मंधाना महिला T20 एशिया कप इतिहास में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाली खिलाड़ी बनीं. मंधाना ने श्रीलंका की चमारी अथापथु (119 रन) को पीछे छोड़कर T20 एशिया कप में सर्वश्रेष्ठ स्कोर का नया कीर्तिमान स्थापित किया. मंधाना ने एक ही पारी में 7 गगनचुंबी छक्के जड़कर महिला T20 एशिया कप के इतिहास में एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का नया रिकॉर्ड बनाया.