स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, इस मामले में बनीं दुनिया की दूसरी बल्लेबाज

भारत की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने महिला एशिया कप 2026 में इतिहास रच दिया है.

थाईलैंड के खिलाफ मैच में 19 रन बनाकर वे महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं.

इस ऐतिहासिक पारी के दौरान मंधाना ने न्यूजीलैंड की दिग्गज बल्लेबाज सूजी बेट्स (10,740 रन) को पीछे छोड़ा.

थाईलैंड के खिलाफ मैच में 19 रन बनाकर वे महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में दूसरी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बनीं.

महिला अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब उनसे आगे सिर्फ भारत की पूर्व कप्तान मिताली राज (10,868 रन) हैं.

मंधाना ने भारत के लिए 172 टी20 मैचों में 30.18 की औसत से 4,557 रन बनाए हैं.

वनडे क्रिकेट के 120 मैचों में उनके नाम 47.88 की शानदार औसत से 5,411 रन दर्ज हैं.

टेस्ट फॉर्मेट में मंधाना ने 9 मैचों में 2 शतक और 5 अर्धशतक की मदद से 788 रन बनाए हैं.

तीनों फॉर्मेट मिलाकर स्मृति मंधाना अब तक महिला इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 10,756 रन बना चुकी हैं.

Read More