जहीर इकबाल से पहले इन मर्दों पर आया था Sonakshi Sinha का दिल

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपनी फिल्मों और सीरीज के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं।

अर्जुन कपूर सोनाक्षी सिन्हा और अर्जुन कपूर के अफेयर की खबर जब सामने आई, तब सब हैरान हो गए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 'तेवर' की शूटिंग के दौरान दोनों स्टार्स करीब आ गए थे।

शाहिद कपूर शाहिद कपूर और सोनाक्षी सिन्हा का भी एक समय पर अफेयर रहा था। लेकिन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया। दोनों ने फिल्म 'आर राजकुमार' में साथ काम किया था।

बंटी सजदेह सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सजदेह के भाई बंटी सजदेह का नाम भी सोनाक्षी सिन्हा संग जुड़ा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा और बंटी सजदेह की बात शादी तक पहुंच गई थी।

आदित्य श्रॉफ सोनाक्षी की अफेयर लिस्ट में फेम सिनेमा के मैनेजिंग डायरेक्टर आदित्य श्रॉफ का नाम भी शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनाक्षी और आदित्य श्रॉफ का जल्द ब्रेकअप हो गया।

जहीर इकबाल इन सब के बाद सोनाक्षी सिन्हा एक्टर जहीर इकबाल संग जुड़ा है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल कई इवेंट में साथ नजर आते हैं। सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड संग रोमांटिक पोज भी देती नजर आती हैं।

2 साल तक जहीर इकबाल को डेट करने के बाद अब सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड संग शादी करने जा रही हैं। बताया गया कि सोनाक्षी की शादी काफी गुपचुप तरीके से होगी।