44 साल की उम्र में भी सिंगल हैं सोफी चौधरी, इन विवादों से रहा नाता

एक्ट्रेस सोफी चौधरी आज अपना 44वां जन्मदिन मना रही हैं और अब तक सिंगल हैं. उन्होंने अब तक शादी नहीं की.

उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि वे वन मैन वुमन हैं और एक सही इंसान का इंतजार कर रही हैं.

साल 2016 में उन्होंने एक मिस्ट्री मैन के साथ अंगूठी दिखाई थी, जिसके बाद उनकी सगाई की खबरें सुर्खियों में थीं.

बाद में खुलासा हुआ कि वो म्यूजिक सिंगल 'सजन मैं नाचूंगी' के लिए एक प्रमोशनल स्टंट था. 

डेटिंग के बारे में खुलासा करते हुए उन्होंने कहा था कि एक बार उन्हें सबससे खराब डेटिंग का अनुभव रहा है. 

उन्होंने अपने पार्टनर की किसी हरकत से नाराज होने के कारण रिलेशनशिप खत्म कर दिया था.

एक्ट्रेस-सिंगर सोफी का कहना है कि वे ऐसे इंसान की तलाश कर रही हैं, जो मजाकिया और आत्मविश्वासी हो.

सोफी चौधरी कई बार विवादों में भी घिरी हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उनकी मां मुस्लिम हैं.

इसके कारण उन्हें मुंबई में घर खरीदते समय भेदभाव का सामना करना पड़ा था.

करियर की शुरुआत में उन्होंने एक टैलेंट हंट शो को बीच में ही छोड़ दिया था. 

इसके कारण उन पर अनप्रोफेशनल और पेमेंट न करने का आरोप लगा था. 

उन्होंने जुलाई 2025 में विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट को 'कान्स रेड कार्पेट' में बदलने के लिए भारतीय हस्तियों और इन्फ्लुएंसर्स की आलोचना की थी. 

उन्होंने कहा था कि कई लोगों को खेल में कोई रुचि नहीं है, वे वहां केवल सोशल मीडिया के लिए पोज देने जाते हैं. 

मार्च 2025 में सोफी ने सोशल मीडिया पर फूड जिलीवरी ऐप स्विगी की आलोचना की थी. उनका कहना था कि एक स्विगी राइडर उनकी कार को टक्कर मारकर भाग गया.

उन्होंने खुलासा किया था कि शुरुआती दौर में कास्टिंग काउच ने उन्हें समझौता करने के लिए कहा था. 

कई बार उन्हें "अपनी हीरोइन को जानने" के बहाने निजी तौर पर मिलने के लिए मजबूर किया गया था. इसके कारण उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स छोड़ दिए थे.

Read More