स्पाइडर प्लांट लगाने से बदल सकता है घर का माहौल, जानें कहा लगाए?स्पाइडर प्लांट लगाने से बदल सकता है घर का माहौल, जानें कहा लगाए?फेंग शुई वास्तु के अनुसार घर में स्पाइडर प्लांट का पौधा रखने कई लाभ होते हैं, यह आपके घर के माहौल को बदल सकता है.स्पाइडर प्लांट की खूबसूरत झूकी हुई पत्तियां विकास, विस्तार और नवीनीकरण का प्रतीक मानी जाती है.इसलिए स्पाइडर प्लांट को घर में रखने से समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.फेंगशुई के अनुसार, स्पाइडर प्लांट को दक्षिण-पूर्व कोने में रखना शुभ होता है, इसे धन का क्षेत्र भी माना जाता है.इसके अलावा आप स्पाइडर प्लांट को पूर्व दिशा की ओर मुख वाले कमरों में रख सकते हैं.स्पाइडर प्लांट में हवा को प्राकृतिक रूप से प्यूरीफाई करने की क्षमता होती हैं. इसलिए इसे बैठक या शयनकक्ष में रखना भी लाभदायक होता है.स्पाइडर प्लांट घर में साफ और ताजी हवा लेने में मदद करता हैं, जिससे मूड अच्छा रहता है और स्वास्थ्य में सुधार आता है.फेंग शुई के अनुसार, स्पाइडर प्लांट की उपस्थिति मन को खुश करने के साथ तनाव और चिंता को कम करने का भी काम करती है.स्पाइडर प्लांट की देखभाल बेहद आसान है, इसे मध्यम से तेज रोशनी सामान्य कमरे का तापमान और कभी-कभार पानी की जरूरत होती है.