मेट गाला में पहने सुधा रेड्डी के नेकलेस की कितनी है किमत?

मेट गाला में पहने सुधा रेड्डी के नेकलेस की कितनी है किमत?

मेट गाला को फैशन की दुनिया की सबसे बड़ी रात माना जाता है, जहां सितारे अपने शानदार लुक्स से सबका ध्यान अपनी ओर खींचते हैं.

इस बार भी ऐसा ही कुछ देखने को मिला. हैदराबाद की बिज़नेसवुमन सुधा रेड्डी ने अपने असाधारण गहनों से सबको हैरान कर दिया.

सुधा रेड्डी ने मशहूर डिज़ाइनर मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन किया गया एक खास पहनावा पहना.

सुधा रेड्डी के पूरे लुक की असली खासियत उनका हार था, जिसकी कीमत लगभग ₹142 करोड़ थी.

यह हार उनके निजी कलेक्शन का हिस्सा है और इसकी कीमत लगभग $15 मिलियन होने का अनुमान है.

सुधा रेड्डी के शानदार हार की सबसे खास बात इसमें जड़े बड़े-बड़े हीरे हैं, जिन्हें अलग-अलग आकार में काटा गया है और फूलों के डिज़ाइन में सजाया गया है.

इस हार का सबसे अनोखा हिस्सा इसका भव्य पेंडेंट है, जिसमें 550-कैरेट का गहरा नीला-बैंगनी रंग का टैन्ज़ानाइट रत्न जड़ा है.

यह दुर्लभ रत्न तंजानिया की मेरेलानी पहाड़ियों से आया है और इसे प्यार से "मेरेलानी की रानी" कहा जाता है.

Read More